Kuldeep Yadav ने इंग्लैंड की धरती पर मचाया कहर, पहली बार लिए 10 विकेट (Kuldeep Yadav Creates History with First 10-Wicket First-Class Haul)
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड की धरती पर अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। कुलदीप ने हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया और एक मैच में पहली बार 10 विकेट लिए।
कुलदीप ने इस मुकाबले की पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 50 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसकी बदौलत यॉर्कशायर ने एसेक्स को एक पारी औऱ 106 रन से हराकर मुकाबला तीन दिन में खत्म कर दिया। यह प्रदर्शन इसलिए भी खास था क्योंकि हाल ही में कुलदीप को भारत की टेस्ट टीम में नियमित जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था।
कुलदीप ने 120 रन देकर 10 विकेट लिए, जो उनके फर्स्ट-क्लास मैच का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने यॉर्कशायर की पहली पारी में बल्ले से भी 36 रन बनाए।