भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप 2026 में यॉर्कशायर (Yorkshire) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डरहम (Durham) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया।
शुक्रवार (31 जुलाई) को यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड पर खेले गए वनडे कप के ग्रुप-बी मुकाबले में यॉर्कशायर का सामना डरहम से हुआ। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट हासिल किया।
बेन स्टोक्स शुरुआत से ही रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार स्टोक्स ने दबाव तोड़ने के लिए कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। शॉट सही तरीके से नहीं लगा और गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई, जहां जॉर्ज हिल ने आसान कैच लपक लिया। इस तरह बेन स्टोक्स की पारी 39 गेंदें खेलकर सिर्फ 12 रन पर समाप्त हो गई और कुलदीप ने अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई।