दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या कुलदीप अपनी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट (IPL 2024) से ही तो बाहर नहीं हो जाएंगे? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि कुलदीप की इंजरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की चोट गंभीर नहीं है और वो अभी भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ सफर कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुलदीप यादव को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है और मैदान पर कुलदीप की कब वापसी होगी ये भी कुछ तय नहीं है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है जो कि 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।
कुलदीप मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेंगे या नहीं फिलहाल ये तय नहीं हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये राहत की बात है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही। आपको बता दें कि कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा हैं, ऐसे में अगर वो बीच टूर्नामेंट से चोटिल होने के कारण बाहर हो जाते हैं तो ये डीसी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।