India Squad for Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes 2026) टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार 30 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत की सात सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Team India में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है और एक कप्तान को भी चुन लिया गया है।
भुवनेश्वर की जगह कुलवंत: हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार करने वाले थे, लेकिन उन्हें अचानक से भारतीय टीम से बुलावा आया। भुवी को न्यूजीलैंड टूर के लिए टी20 स्क्वाड में चुना गया है। यही वज़ह है वो हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
उनकी जगह कुलवंत खेजरोलिया को हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत की 7 सदस्यीय टीम में चुना गया है। वो मुख्य तौर पर एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 73 विकेट, 40 लिस्ट ए मैचों में 75 विकेट और 27 टी20 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं।