Rishabh Pant न्यूजीलैंड में होने वाली इस सीरीज से हुए बाहर, कुशाग्र को मिला मौका (Rishabh Pant)
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को न्यूजीलैंड 'A' के खिलाफ इंडिया 'A' की मल्टी-डे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार (12 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' की कप्तानी करते हुए पंत को बाईं तरफ़ खिंचाव आ गया था। तीसरे मैच के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन बाद में किया जाएगा।
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पंत का शुरुआती सिलेक्शन फिटनेस मंज़ूरी पर निर्भर था। उनके बाहर होने का मतलब है कि इस सीरीज के लिए टीम के कप्तान चुने गए ध्रुव जुरे अभी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। वहीं कुशाग्र विकेटकीपर के दूसरे विकल्प के तौर पर रहेंगे।