श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 89 रनों से करारी शिकस्त मिली। श्रीलंका टीम का खराब दौरा जारी है और उसका इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ हो गया। इस बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में श्रीलंका के दो स्टार खिलाड़ी निरोशन डिकवेला और कुशाल मेंडिस बायो-बबल की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में कुशाल मेंडिस के हाथों में कुछ नशीला पदार्थ नजर आ रहा है जिसे वह निरोशन डिकवेला के साथ छिपकर लेने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
And our players at late night in England during the series#ENGVSL Bio Bubble? @RajapaksaNamal @Mickeyarthurcr1 pic.twitter.com/m764HP96cd
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) June 28, 2021
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स का गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये दोनों खिलाड़ी अपने आप को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' शायद स्मोकिंग कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या पता कि ये गांजा भी हो सकता है।' इसके अलावा भी अन्य यूजर कमेंट करके इन दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं।
