SL Vs WI 1st ODI: कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के टूर पर है जहां बीते बुधवार, 03 जून को उन्होंने मेजबान टीम के सामने पहले वनडे में 303 रन डिफेंड करके 41 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जमैका वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिसके बाद मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (103 गेंदों पर 79 रन) और कैप्टन कुसल मेंडिस (62 गेंदों पर 72 रन) ने शानदार फिफ्टी प्लस की इनिंग खेली।
इन दोनों के अलावा श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका (44 गेंदों पर 45 रन) और जनिथ लियानागे (29 गेंदों पर नाबाद 44 रन) ने भी महत्वपूर्ण रन जोड़े जिसके दम पर टीम का टोटल स्कोर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 303 रन तक पहुंच गया। इसी बीच वेस्टइंडीज के लिए जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज ने कमाल की गेंदबाज़ी की और तीनों ने ही 2-2 विकेट झटके।