कुसल मेंडिस ने Pathum Nissanka का रिकॉर्ड तोड़कर Sri Lanka के लिए सर्वाधिक T20I रन बनाए (Kusal Mendis Record)
Kusal Mendis Record: श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 3rd T20) में अपनी बैटिंग से तूफान उठाया और पाकिस्तानी गेंदबाज़ी की जमकर कुटाई करके 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। गौरतलब है कि कुसल मेंडिस ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर इतिहास रचा है और अब वो श्रीलंका के नंबर-1 T20I बल्लेबाज़ बन गए हैं।
टूटा पथुम निसांका का महारिकॉर्ड: कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के सामने तीसरे टी20 में 87 रन बनाकर अपने 2,791 T20I रन पूर कर लिए हैं। वो श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पथुम निसांका को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने 97 टी20 इंटरनेशनल में 2,784 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन
- कुसल मेंडिस - 112 मैचों में 2791 रन
- पथुम निसांका - 97 मैचों में 2784 रन
- कुसल परेरा - 95 मैचों में 2335 रन
- दसुन शनाका - 140 मैचों में 2075 रन
- तिलकरत्ने दिलशान - 80 मैचों में 1889 रन