Sri Lanka vs England 3rd T20I: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने मंगलवार (3 फरवरी) इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी इंटरनेशनल में 26 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिया।
ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई
मेंडिस के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 100वां मुकाबला है। वह श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 154 वनडे इंटरनेशल मैच खेले हैं।
One Day Internationals - 154
— Thurunu Jayasiri (@ThurunuJ) February 3, 2026
T20 Internationals - 100*
Kusal Mendis stands out as the first Sri Lankan player to appear in 100 games in both white-ball formats. #SLvENG pic.twitter.com/vzLTXDqkue