राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और काइल जैमीसन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत में सूर्यवंशी ने चौका लगाकर इरादे दिखाए, लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने जोरदार वापसी की और विकेट लेने के बाद जोशीले अंदाज में सेलिब्रेट किया।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार (1 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में एक दिलचस्प मोमेंट देखने को मिला, जब 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज काइल जैमीसन आमने-सामने थे। पारी के दूसरे ओवर में सूर्यवंशी पहली बार स्ट्राइक पर आए और चौथी गेंद पर बिना किसी दबाव के खेलते हुए उन्होंने जैमीसन की फुल लेंथ गेंद पर शानदार सीधा चौका जड़ दिया।
हालांकि, जैमीसन ने तुरंत जवाब दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने और भी फुल लेंथ डिलीवरी डाली, जो सीधे ब्लॉकहोल में जा गिरी। सूर्यवंशी इस बार सही से गेंद को खेल नहीं पाए और हल्का सा अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा स्टंप्स से जा टकराई। इस विकेट के साथ ही फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी की पारी सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पर खत्म हो गई।