PSL 2026: लाहौर कलंदर्स ने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर किया 10 लाख रुपये का जुर्माना,जानें पूरा मामला (Image Source: AFP)
लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3600 USD) का जुर्माना लगाया है। पंजाब पुलिस द्वारा उन पर टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है।
एक बयान में कलंदर्स ने कहा कि अनुशासन बनाए रखें और जवाबदेही तय करने के लिए कप्तान पर यह जुर्माना लगाया गया है।
कलंदर्स के खिलाड़ी सिकंदर रज़ा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जिन पर पुलिस ने उन्हीं प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था जो अफरीदी पर। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजा ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली और अफरीदी को दोषमुक्त करने की कोशिश की।