लंका प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में गाले टाइटंस ने दांबुला औरा को सुपर ओवर में हरा दिया। इससे पहले दोनों ही टीमें 20 ओवरों में 180 रन ही बना पाने में सफल हो पायी थी। गाले की तरफ से कप्तान शनाका ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मैच में दांबुला औरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
गाले टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षे में बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 21 गेंद 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज शेवोन डेनियल ने 26 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन का योगदान दिया। दांबुला औरा की तरफ से सबसे जयादा 2 विकेट शाहनवाज दहानी ने अपनी झोली में डाले। वहीं एक-एक विकेट बिनुरा फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने अपने खाते में जोड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला औरा की टीम भी 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन धनंजय डी सिल्वा के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल परेरा ने 25 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। वहीं अंत में एलेक्स रॉस ने तेजी से 28 गेंद में 3 चौके छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। गाले टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दासुन शनाका ने चटकाए। वहीं 2 विकेट कासुन राजिथा को मिले। एक-एक विकेट विश्व फर्नांडो और शाकिब अल हसन को मिला।