भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने युजवेंद्र चहल को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चहल को आईपीएल 2026 के दौरान एक फ़्लाइट में कथित तौर पर वेप करते हुए देखा गया था जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने भी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस घटना ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है और इस पूरे मामले पर BCCI ने भी ध्यान दिया है और अब आईपीएल के सभी वेन्यू, ड्रेसिंग रूम और टीम के माहौल में वेपिंग के खिलाफ़ उन्होंने सख्त गाइडलाइंस जार की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो में चहल को PBKS टीम के साथ यात्रा करते समय ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।
इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, शिवरामकृष्णन ने सख्त सज़ा की कमी की आलोचना की, उनका तर्क है कि सिर्फ़ जुर्माना लगाना काफ़ी नहीं है और उन्होंने नियमों को और सख्ती से लागू करने की मांग की है। शिवरामकृष्णन ने कहा, "भारत में वेप बैन है। ऐसा करने वाले को जेल में होना चाहिए। अगर कानून बनाए जाएं और उन्हें लागू ही न किया जाए, तो उनका क्या फ़ायदा? मैच फ़ीस का 25% हिस्सा तो ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। अगर कोई आम इंसान ऐसा करता, तो उसके खिलाफ़ क्या कार्रवाई की जाती?"
Vape is banned in India. Should be behind bars. What is the point in having Laws and not implementing them. 25 of match fees is peanuts. What if a regular person had done this, What would the action be?
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) May 8, 2026