ML vs LNS, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 12वां मुकाबला बीते बुधवार, 29 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां लंदन स्पिरिट ने 165 रनों का लक्ष्य हासिल करके एमआई लंदन को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले की हीरो लुआन-ड्रे प्रिटोरियस रहे जिन्होंने 228.57 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबलें में London Spirit ने ही टॉस जीतकर MI London को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। उनके लिए विल जैक्स ने अर्धशतक ठोका और 44 गेंदों पर 8 चौके 2 छक्के लगाकर 65 रनों की पारी खेली। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 19 गेंदों पर 2 चौके 4 छक्के लगाकर 41 रन बनाए।
बात करें अगर लंदन स्पिरिट के गेंदबाज़ों की तो जेमी ओवरटन ने 20 गेंदों पर 30 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं एंड्रयू टाई और जेम्स कोल्स ने 1-1 विकेट चटकाया।