Lhuan-dre Pretorius ने रचा इतिहास, 20 साल की उम्र में जड़ा पहला T20I शतक और तोड़ा Hazratullah Zazai का रिकॉर्ड (Lhuan-dre Pretorius ने नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन की पारी खेलकर T20I में इतिहास रच दिया)
Namibia T20I Tri-Series 2026: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने शुक्रवार (4 सितंबर) को विंडहोक इंटरनेशनल स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेले गए ट्राई-सीरीज के मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मुकाबले में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
जी हां, सिर्फ 20 साल 161 दिन की उम्र में शतक लगाने वाले प्रिटोरियस अब टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देशों में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 20 साल 337 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
फुल मेंबर देशों में सबसे युवा T20I शतकवीर
- लुआन-ड्रे प्रिटोरियस – 20 साल 161 दिन
- हजरतुल्लाह जजई – 20 साल 337 दिन
- यशस्वी जायसवाल – 21 साल 279 दिन
- ब्रायन बेनेट – 21 साल 324 दिन
- रहमानुल्लाह गुरबाज – 22 साल 2 दिन