SA vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन यानी सोमवार (16 नवंबर) को लिटन ने 179 गेंदों में 120 रन बनाए।
उनकी इस पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका आठवां शतक है, जबकि साउथ अफ्रीका की धरती पर उनके बल्ले से निकला यह पहला टेस्ट शतक है। इस शतक के साथ लिटन दास साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल ही यह कारनामा कर पाए थे। पंत ने 2022 में, जबकि राहुल ने 2023 में साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट शतक लगाया था। अब इस खास लिस्ट में लिटन का नाम भी शामिल हो गया है।
केएल राहुल का रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
लिटन दास ने अपनी 120 रन की पारी के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने 2023 में 101 रन की पारी खेली थी। ऋषभ पंत ने 2022 में नाबाद 100 रन बनाए थे।