AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर, लिटन दास हुए फिट (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh Test 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर आई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) फिट हो गए हैं और रविवार को डार्विन में बाकी टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (1 अगस्त) को इसकी पुष्टि की।
बता दें कि हाल ही में लिटन को बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है और सबसे छोटे फॉर्मेट में वह पहले ही टीम की कमान संभाल रहे थे।
लिटन जून से ही बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण बाहर थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का उन पर अच्छा असर हुआ है और वे डार्विन में 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।