BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए खतरनाक बल्लेबाज बांग्लादेश टीम में शामिल, इस कारण (Image Source: Google)
Bangladesh vs Australia T20I: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (17 जून) से चटगांव में शुरू होने वाली तीन टी-20 इंटनरेशनल मैचों की सीरीज के लिए अनुभवी ओपनर सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
खबरों के अनुसार कप्तान लिटन दास की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण टीम मैनेजमेंट ने 17, 19 और 21 जून को होने वाली सीरीज़ के लिए सौम्य को टीम में शामिल करने का फ़ैसला किया।
14 जून को मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद लिटन के सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल में खेलने को लेकर संशय है। मंगलवार को होने वाले स्कैन के बाद लिटन के इस मुकाबले में खेलने को लेकर फैसला होगा।