Lowest First-Innings Scores in a Venue’s Debut Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम 34 ओवर में 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि मैके के इस स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है और यह ऑस्ट्रेलिया का 12 पुरुष टेस्ट वेन्यू है। इस मैदान में हुए पहले टेस्ट में ही कई रिकॉर्ड बन गए।
टूटा 137 साल पुराना रिकॉर्ड
64 रन पुरुष टेस्ट क्रिकेट में किसी वेन्यू के डेब्यू टेस्ट मैच में बना सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिबाबेथ स्टेडियम में हुए डेब्यू टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 84 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
Lowest first innings scores in a venue's debut men's Test
— Swamp (@sirswampthing) August 22, 2026
10-64 MACKAY 2026 BAN v AUS
10-84 Port Elizabeth 1889 sa v eng
10-95 Manchester 1884 eng v aus
10-97 Darwin 2003 ban v aus
#AUSvBAN