LSG vs KKR, IPL 2026: लखनऊ बनाम कोलकाता! यहां देखें Match Prediction और मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी (LSG vs KKR Match Prediction, IPL 2026)
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब LSG ने आखिरी गेंद पर 182 रनों का टारगेट हासिल करके KKR को 3 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में मुकुल चौधरी (27 गेंदों पर नाबाद 54 रन) और आयुष बडोनी (34 गेंदों पर 54 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
LSG vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी