इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। दोनों टीमों का ये सीजन का पहला मैच होगा और ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान बारिश का अनुमान है या नहीं।
1 अप्रैल को होने वाले इस मैच के लिए अच्छी खबर ये है कि लखनऊ में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच वाले दिन बारिश से कोई रुकावट नहीं आएगी। पूरे दिन के दौरान तापमान 29°C-30°C के आस-पास रहेगा और बारिश की उम्मीद बिल्कुल ना के बराबर है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
वहीं, आईपीएल 2026 में हुए चौथे मुकाबले में राजस्थान ऱॉयल्स ने आसानी से चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर (CSK) किंग्स पर मिली 8 विकेट की शानदार जीत के आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान की टीम बाकी सभी टीमों से नेट रनरेट मे बहुत आगे है।