MS Dhoni (Twitter)
रांची, 27 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं। यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है। जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। इस बार बहुत उत्साहित हूं।"
वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं। इसके बाद धोनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं।