सुशांत सिंह राजपूत इमेज ()
मुंबई, 28 सितम्बर (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी फिल्म 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रचार के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को राजधानी स्थित अपने घर ले गए। बयान के मुताबिक, धोनी बुधवार शाम सुशांत और फिल्म-निर्माता अरुण पांडे को एयर इंडिया कॉलोनी में अपने घर ले गए। PHOTOS: खुदा कसम नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू है बेहद खूबसूरत, जरुर देखे फोटो।
बायोपिक के निमार्ताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह घर क्रिकेटर के दिल के बेहद करीब है। यह वही जगह है, जहां धोनी ने वापसी की और 2011 विश्व कप जीत का जश्न मनाया। इसी घर में साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंधे।
भारतीय क्रिकेटर की इस घर से काफी यादें जुड़ी हैं, और उन्होंने बीते दिनों की यादों को सुशांत और पांडे संग साझा किया।