खुलासा: धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए डाला गया था दबाव.. ()
9 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 4 जनवरी को भारत के महान कप्तान में से एक धोनी ने वनडे और टी- 20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद से हर एक क्रिकेट फैन्स हैरान परेशान हो गए। मीडिया में खबर आई कि धोनी ने अपने मन से भारत की कप्तानी छोड़ा दी है। धोनी के बदले विराट कोहली को भारत के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया है।
कोहली के कप्तान बनते ही अश्विन ने किया ऐसा काम जिसे जानकर फैन्स गर्व महसूस कर रहे हैं...
लेकिन अभी एक बार फिर इस बारे में बडा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी कप्तानी छोड़ने के लिए बाध्य किया गया । पहले ये खबर आ रही थी कि धोनी खुद से कप्तानी पद से इस्तीफा देना चाहते थे जिससे वो खिलाड़ी के तौर पर अच्छा खेल दिखाए।
