T20 World Cup: महिला एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।
स्मृति मंधाना: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की हालिया फॉर्म शानदार रही है। इसके साथ ही उनका अनुभव भी भारतीय टीम के बेहद काम आ सकता है। साल 2026 में खेले 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मंधाना ने 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 436 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।
शेफाली वर्मा: साल 2026 में खेले 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 146 के स्ट्र्राइक रेट से 439 रन बना चुकीं शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर खासतौर पर हर किसी की निगाहें होंगी। शेफाली अगर अपनी फॉर्म को इस टूर्नामेंट में बरकरार रखने में सफल रहीं, तो भारतीय टीम को रोक पाना आसान नहीं होगा। शेफाली अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं।