महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के मेंटर और वहाब रियाज का मानना है कि टीम अब भी चैंपियन बन सकती है।
पाकिस्तान की हार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रियाज ने कहा, "मेरा मानना है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत काबिल हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है। हम वापस जाकर बात करेंगे कि हमने भारत के खिलाफ क्या गलत किया। हम वही गलतियां नहीं करेंगे। मेरा अब भी मानना है कि पाकिस्तान इस एशिया कप में ट्रॉफी उठाने वाली सबसे अच्छी टीम है क्योंकि हालात हमारे लिए बहुत अच्छे हैं।"
एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। सात खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान सना मीर ने इस फैसले के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की आलोचना की।