महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार (28 अगस्त) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम की पहली भिड़ंत 30 अगस्त को थाईलैंड से होगी। आइए आपको महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों के नाम बताते हैं।
हरमनप्रीत कौर: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। हरमनप्रीत ने इस फॉर्मेट में खेले 25 मुकाबलों में 106 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 571 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 66 रन रहा है।
चमारी अटापट्टू: श्रीलंका की स्टार बल्लेबाज चमारी अटापट्टू महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 21 मुकाबलों में 118 के स्ट्राइक रेट और 31 की औसत से 565 रन बनाए हैं। वह टी20 एशिया कप में एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुकी हैं।