इरफान पठान ने किया ऐलान, महमुदुल्लाह की कप्तानी में धोनी की झलक है ! Images (twitter)
नई दिल्ली, 9 नवंबर | पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह की कप्तानी में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिलती है। बांग्लादेश ने महमुदुल्लाह की कप्तानी में टी-20 में पहली बार भारत को हराया है।
पठान ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव में कहा, "जब आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मैच जीतते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। महमुदुल्लाह ने एक कप्तान के अच्छे गुणों को दिखाया, जिसमें मैच के दौरान किए गए कुछ बदलाव भी शामिल थे।"
उन्होंने कहा, "उनकी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की झलक थी, क्योंकि महमुदुल्लाह ने पॉवर प्ले के बाद पार्ट टाइम गेंदबाजों का भी इस्तेमाल किया, जोकि एक रणनीति है और धोनी भी अकसर ऐसा ही करते थे।"