मैं शमी के अंदर वो भूख देख सकता हूं, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: ईशान किशन (मैं शमी के अंदर वो भूख देख सकता हूं, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: ईशान किशन)
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने ईशान किशन की जमकर प्रशंसा की है। ईशान के अनुसार, शमी के अंदर टीम इंडिया में वापसी करने की भूख और प्रेरणा साफतौर पर नजर आती है।
शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शमी ने 2025 की शुरुआत में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और घरेलू स्तर पर सभी फॉर्मेट में खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें किसी भी स्क्वाड में नहीं चुना गया है।
हालांकि, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन का मानना है कि शमी के अंदर भारतीय टीम में वापसी करने को लेकर वही जोश और ऊर्जा है और वह टीम में कमबैक की इच्छा रखते हैं। शमी दलीप ट्रॉफी में ईशान की कप्तानी में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं।