पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने मजेदार अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है। उन्होंने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे सुनकर फैंस भी हंस पड़े।
दरअसल, IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से चहल को बल्लेबाजी का मौका लगभग नहीं मिला है। पिछले चार सीजन से, चाहे वो राजस्थान रॉयल्स में रहे हों या अब पंजाब किंग्स के साथ, उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका काफी कम मिला है।
इसी बीच सोमवार (27 अप्रैल) को पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के साथ #pzchat सेशन शुरू किया और सवाल पूछने को कहा। इस मौके को चहल ने तुरंत भुनाया और मजेदार अंदाज़ में रिप्लाई करते हुए लिखा, “मैम एक मैच में ओपनिंग बल्लेबाजी करने का चांस मिल जाए तो”
Today seems like a perfect day for an impromptu pzchat ! Bring on the questions folks Ting
Preity G Zinta (realpreityzinta) April 27, 2026