India vs Afghanistan, One-off Test: sभारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में इतिहास रच दिया। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे सुथार ने अपने करियर के पहले ही ओवर में विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने अफगानी ओपनर अब्दुल मलिक (16) को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही अपना नाम खास रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा दिया।
सुथार भारत के 94 साल के टेस्ट इतिहास के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर का पहले ओवर में विकेट लिया आखिरी बार ऐसा 2001 में हुआ था। सुथार से पहले मोंटू बनर्जी, मनोहर हार्दिकर, वमन कुमार, चेन शर्मा,डबल्यू वी रमन, निलेश कुलकर्णा और टिनू योहानन ने यह मुकाम हासिल किया था।
इससे पहले सुथार ने बल्लेबाजी में भी थोड़ा योगदान दिया था और 41 गेंदों में दो चौके औऱ दो छक्के जड़कर 28 रन की पारी थी।