अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू के बाद स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इंग्लैंड की धरती पर भी धमाल मचाने पहुंच गए हैं। काउंटी चैंपियनशिप के मैचों का नया दौर शुरू हो गया है और उन्होंने वार्विकशायर के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू काउंटी विकेट भी हासिल कर लिया। उन्होंने चालाकी भरी गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज को स्टंपआउट करवाया और अपना पहला विकेट हासिल किया।
स्कारबोरो में यॉर्कशायर के खिलाफ वार्विकशायर के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने 19 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने सैम व्हाइटमैन को 55 रन पर स्टंप आउट करके अपना पहला विकेट हासिल किया और बाद में विलियम लक्सटन को 167 रन पर आउट किया। उनके पहले विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
दरअसल, इस समय इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैपियनशिप में दो भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एकतरफ होव में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ ससेक्स के लिए खेलते हुए जयदेव उनादकट ने भी शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 14.2 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें ओपनर और इंग्लैंड टीम में जगह बनाने के दावेदार आसा ट्राइब का विकेट भी शामिल था।
Manav Suthar has his first championship wicket! pic.twitter.com/BmD8DZ2lX7
— No Context County Cricket (@NoContextCounty) June 12, 2026