London Spirit vs Manchester Super Giants: टिम सेफर्ट (Tim Seifert) के अर्धशतक औऱ गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की गेंदबाजी के दम पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने गुरुवार (23 जुलाई) को लॉर्ड्स में खेले गए द हंड्रेड 2026 (The Hundred) के मुकाबले में लंदन स्पिरिट को 7 रन से हरा दिया। दोनों ही टीमों का मौजूदा सीजन में यह पहला मैच था और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर जायंट्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज सेफर्ट ने 45 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका और 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचे।
लंदन स्पिरिट के लिए गेंदबाजी में कप्तान लियाम लिविंगस्टोन औऱ एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट, डेविड विली, एडम मिल्ने और जेम्स कोल्स ने 1-1 विकेट लिया।
1000 runs in #TheHundred for Liam Livingstone pic.twitter.com/565XdvmRWC
— The Hundred (@thehundred) July 23, 2026