कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने रविवार (24 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 16 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान मनीष ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए लेकिन कई अनचाहे रिकॉर्ड बना दिए।
सबसे ज्यादा गेंदों में 4000 रन वाले दूसरे बल्लेबाज
आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 4000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मनीष दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 3288 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं और इस लिस्ट में शिखर धवन को पीछे छोड़ा।
Slowest to 4000 IPL runs (by balls):
— The Stats Kid (@TheStatsKid1523) May 24, 2026
3296 balls - Ajinkya Rahane
3288 balls* - Manish Pandey
3238 balls - Shikhar Dhawan
3195 balls - Gautam Gambhir
3159 balls - Ambati Rayudu#IPL2026