Manish Pandey ने रचा इतिहास, IPL में Virat Kohli और Rohit Sharma ही कर पाए थे ये कारनामा (Image Source: Google)
Manish Pandye Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 45वां मुकाबला रविवार, 03 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के दिग्गज बल्लेबाज़ मनीष पांडे (Manish Pandey) ने इतिहास रच दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 36 साल के मनीष पांडे अब आईपीएल इतिहास के ऐसे सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो कि इस टूर्नामेंट के अब तक खेले गए सभी 19 सीजन में कम से कम एक मुकाबला खेलें हो। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम ही ये रिकॉर्ड दर्ज था।
IPL के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली
- रोहित शर्मा
- मनीष पांडे