Marco Jansen Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने बीते बुधवार, 04 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-7 पर बैटिंग की और 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी नॉक आउट मुकाबले में नंबर-7 या उससे नीचे बैटिंग करके अर्धशतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मार्को यानसेन से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल हसी ने ये कारनामा किया था। उन्होंने साल 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने 24 गेंदों पर 60 रन बनाए थे।
इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की जो कि टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।