India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सेन (Marco Jansen) ने भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पार में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। नौंवे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे यान्सेन ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 91 गेंदों में 102.20 की स्ट्राईक रेट से 93 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
रिचर्ड्स औऱ हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत के खिलाफ भारत में एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यान्सेन ने अपने नाम कर लिया। उनसे पहले साल 1974 में दिल्ली में हुए टेस्ट में अपनी पारी में विवियन रिचर्ड्स ने 6 छक्के और 2001 में कोलकाता में अपनी पारी में मैथ्यू हेडन ने 6 छक्के जड़े थे।
Most sixes against India in India in a Test inning
— All Cricket Records (@Cric_records45) November 23, 2025
7* - Marco Jansen, Guwahati, 2025
6 - Viv Richards, Delhi, 1974
6 - Matthew Hayden, Kolkata, 2001 pic.twitter.com/UF4lEUqlX3