आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ ईशान किशन गज़ब के फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो एक और बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जेनसन ने फील्डिंग में करिश्मा दिखाते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके इस कैच को देखकर खुद गेंदबाज अर्शदीप हैरान रह गए।
उनका ये कैच हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में देखने को मिला जब अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने लेग साइड पर हवाई फ्लिक किया और ऐसा लग रहा था कि ये गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी लेकिन तभी लंबे कद-काठी के खिलाड़ी मार्को जेनसन तेजी से दौड़ लगाते हुए सबसे पहले गेंद तक पहुंचे और एक हाथ से एक गजब के कैच को अंजाम दे दिया। उनके इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
ONE HANDED STUNNER
— Simple Boy (@MrMagnetick) April 11, 2026
Marco Jansen pulls off an insane one handed catch
That’s pure magic in the field #SRHvsPBKS #PBKSvsSRH
pic.twitter.com/KKWKKDvHLN
किशन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। ताजा समाचार लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 17 ओवर में 196 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन अभी भी क्रीज पर हैं औऱ हैदराबाद की टीम चाहेगी कि वो अंत तक खड़े रहें और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।