Marizanne Kapp ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास,ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली महिल (Image Source: X.Com (Twitter))
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर मैरिज़ैन कैप (Marizanne Kapp) ने रविवार (21 जून) को भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार खेल से धमाल मचा दिया।
कैप ने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, उन्होंने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष को अपना शिकार बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े।
कैप साउथ अफ्रीका की पहली और दुनिया की छठी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 500 या उससे ज्यादा रन और 25 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में कैप के 556 रन हो गए हैं, वहीं उनके नाम 556 रन दर्ज हैं।