Marizanne Kapp इतिहास रचने की दहलीज पर, दुनिया की सिर्फ तीन ही महिला खिलाड़ी कर पाई हैं ये कारनामा (Marizanne Kapp)
Marizanne Kapp Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 24वां मुकाबला गुरुवार, 25 जून को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड (SA-W vs NED-W) के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महान ऑलराउंडर मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
महिला टी20 में 350 विकेट: 36 वर्षीय मारिजाने कैप नीदरलैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान पर एक विकेट लेने में सफल होती हैं तो भी वो इतिहास रच देंगी और महिला टी20 में 350 विकेट चटकाने वाली साउथ अफ्रीका की पहली और दुनिया की सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल उनके नाम 363 टी20 मुकाबलों की 345 पारियों में 349 विकेट दर्ज हैं।
महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी
- अमेलिया केर - 330 मैचों की 325 पारियों में 420 विकेट
- सोफी डिवाइन - 428 मैचों की 378 पारियों में 377 विकेट
- जेस जोनासन - 319 मैचों की 314 पारियों में 354 विकेट
- मारिजाने कैप - 363 मैचों की 345 पारियों में 349 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन - 260 मैचों की 258 पारियों में 342 विकेट