New Zealand Updated T20I Squad Vs India T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs IND T20) का आगाज होगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को एक साथ दो झटके लगे हैं। कीवी टीम के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है।
चैपमैन और फॉल्कस हुए चोटिल: BLACKCAPS ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फॉल्कस भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।"
उन्होंने मार्क चैपमैन और जैक फॉल्कस की चोट की भी जानकारी दी। चैपमैन को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। ये चोट उन्हें पिछले महीने यूरोपियर टी20 प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। दूसरी तरफ जैक फॉल्कस हिप फ्लेक्सर इंजरी से परेशान हैं। उन्हें कैंटरबरी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान ये चोट आई।