Martin Guptill ruled out of one-off T20I, first two ODIs against South Africa ()
15 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले मेजाबन न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोट के कारण एकमात्र टी-20 और पहले दो वन डे मैचों से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार (14 फरवरी) को इसकी जानकारी दी।
गुप्टिल हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे और तीसरे वन डे मैच से भी बाहर हो गए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम चयन से पहले वो ठीक हो गए थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान गुप्टिल चोटिल हो गए थे। उनकी यह चोट पहले वाली से अलग है। एकमात्र टी20 मुकाबले के लिए गुप्टिल की जगह 20 वर्षीय अनकैप्ड बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को टीम में शामिल किया है।