KKR Probable Playing XI Vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच रविवार, 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
मथीशा पथिराना की होगी वापसी: बेबी मलिंगा के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हो गए हैं और KKR की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में सीधे तौर पर उनकी प्लेइंग XI में एंट्री होगी। गौरतलब है कि मथीशा पथिराना को KKR ने पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। ये 23 वर्षीय बॉलर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट है और 109 टी20 मैचों में 8.56 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 146 विकेट ले चुका है।
टिम सेफर्ट का कटेगा पत्ता: KKR की प्लेइंग XI से सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट बाहर हो सकते हैं जिन्होंने साल 2026 के सीजन में अब तक दो मुकाबलों में 9.50 की औसत और 126.66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 19 रन बनाए। ऐसे में टीम को एक नए ओपनर की जरूरत होगी जो कि कैप्टन अंजिक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत कर सके। ये जिम्मेदारी सुनील नारायण निभा सकते हैं।