England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (25 जून) से नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक टेस्ट मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) और ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillip) चोट के कारण बाहर हो गए हैं। टॉस से करीब 20 मिनट पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को मिली शानदार जीत में हेनरी और फिलिप्स ने अहम रोल निभाया था। प्लेयर ऑफ द मैच ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 11 विकेट हासिल किए थे। इसकी बदौलत वह गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंचे और 36 साल बाद यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बने।वहीं फिलिप्स ने मुश्किल परिस्थिति में पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था।
बोर्ड ने बताया कि हेनरी पिंडली में चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेनरी को ओवल में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हेनरी को दर्द महसूस हुआ था और स्कैन के बाद बाईं पिंडली में चोट का पता चला। उनकी इस चोट को ठीक होने में दो से चार हफ्ते का समय लगेगा।
A team update ahead of the toss at Trent Bridge today.#ENGvNZ pic.twitter.com/plNaLL012f
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 25, 2026