ICC Test Rankings: इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच द ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले के बाद आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं दो आईसीसी रैंकिंग में टॉप रैंक वाले गेंदबाज बने हैं।
नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पछाड़ने के बाद से बुमराह अकेले ही टॉप पर बने हुए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज को 1-1 से बराबर करने में अहम भूमिका निभाने के बाद हेनरी टॉप पर पहुंच गए हैं।
जैक काउई (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) के बाद हेनरी न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे और इसके साथ ही उन्होंने 36 साल का सूखा खत्म कर दिया।