Matthew Fisher Fifty: इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक अनोखा इतिहास रच दिया। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिशर ने अहम पचास रन की पारी खेली और इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में यह खास कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 17 जून से खेले जा रहे इस मुकाबले में अपने करियर का सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के 28 साल के तेज गेंदबाज फिशर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।
फिशर जब बल्लेबाजी के लिए आए तो इंग्लैंड की स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए 77 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए और आखिरी विकेट के लिए सन्नी बेकर के साथ 102 गेंदों में 53 रन की अहम साझेदारी की।