ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शतक की मदद से 5 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो बेकार चली गयी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने आप को इस सीरीज में बनाये रखा है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 5 ओवरों में 80 रन बनाये।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंद में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा। उन्होंने छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 57 गेंद में 13 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर करने आये ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 3 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए कुल (6 N4 1 1 Wd 6 6 4) 30 रन बटोरे।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 31* रन बनाये। गायकवाड़ और तिलक ने 141* (59) रन की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक-एक विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ, केन रिचर्डसन और आरोन हार्डी को मिला।