Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा के वजन का मजाक बनाना मयंती लैंगर को पड़ा भारी, बाद में डिलीट किया ट्वीट

मशहूर स्पोर्ट्स एंकर और टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिनी की पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मयंती ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक ट्वीट किया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 16, 2021 • 05:16 AM
Cricket Image for Mayanti Langer Troll After Her Tweet On Rohit Sharma
Cricket Image for Mayanti Langer Troll After Her Tweet On Rohit Sharma (Image Source: Google)
Advertisement

मशहूर स्पोर्ट्स एंकर और टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिनी की पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मयंती ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद यूजर उनकी जमकर आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

मयंती लैंगर ने रोहित शर्मा को लेकर किए गए अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर मुंबई 200 से ज्यादा रन बनाती है, तो मुझे वडापाव चाहिए। क्योंकि हमें हिटमैन का सम्मान करना चाहिए।' मयंती के इस ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा और इस ट्वीट को लेकर फैंस ने बवाल मचा दिया, जिसके बाद मयंती को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

Trending


एक यूजर ने लिखा, 'बुरा मत मानिए। एक घृणित ट्वीट। कल्पना कीजिए कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक व्यक्ति जिसने भारत के लिए बहुत सारी चीजें हासिल की हैं आप उसकी बॉडी शेमिंग कर रही हैं। ट्रोलिंग अलग है यह हास्यास्पद नहीं है कि किसी के शरीर को लेकर कुछ कहना।' वहीं एक यूजर ने मयंती के पति को ट्रोल कर दिया।

बता दें कि मयंती लैंगर हाल ही में मां बनी हैं। मयंती काफी फेमस हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। पिछले साल की तरह मयंती लैंगर मौजूदा आईपीएल सीजन में भी एंकरिंग करते हुए नजर नहीं आ रही हैं। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो मुंबई की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें 1 में उसे जीत और 1 में हार मिली है।


Cricket Scorecard

Advertisement