Mehidy Hasan Miraz ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी स्पिनर बने (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मिराज ने दूसरी पारी में 33.1 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट लिए, उन्होंने स्टीव स्मिथ,एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर,कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन को अपना शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 15वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
मिराज बांग्लादेश के पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले पहली पारी में तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट अपने खाते में डाले थे।