Mehidy Hasan Miraz Nagin dance Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का 33वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 18.4 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल करके Trinbago Knight Riders को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच GAW के बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने कॉलिन मुनरो (Colin Munro) को बोल्ड किया और नागिन डांस करके जश्न मनाया।
मेहदी हसन मिराज का नागिन डांस: ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के पांचवें ओवर में घटी। मेहदी अपना दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी चौथी पर उन्होंने कॉलिन मुनरो को फंसाया। उन्होंने स्टंप्स को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया जिस पर मुनरो ने स्विच हिट मारने की कोशिश में गलती कर दी। वो बॉल को मिस कर बैठे और बोल्ड होकर आउट हुए।
इसी के बाद मेहदी हसन मिराज का फेमस नागिन डांस सेलिब्रेशन देखने को मिला। उन्होंने पूरे जोश के साथ मुनरो के विकेट को सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया है।